राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिशा-निर्देश के परिपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजनांदगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) के अंतर्गत कार्यालय, लीगल एड डिफेंस कौसिंल सिस्टम हेतु सहायक / कलर्क, रिसेप्शनिस्ट-सह-डाटा एण्ट्री ऑपरेटर (टाईपिस्ट) एवं कार्यालय भृत्य (मुंशी / अटेन्डेंट) कर्मचारियों के निम्न रिक्त पदों पर संविदात्मक भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 29.08.2023 की संध्या 05:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- कार्यालय सहायक / कलर्क
- रिसेप्शनिस्ट – सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर (टायपिस्ट)
- कार्यालय भृत्य (मुंशी / अटेन्डेंट)
पदों की संख्या – कुल 03 पद
विभाग का नाम – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव (छ.ग.) (ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय परिसर, राजनांदगांव)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 11-08-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 29-08-2023
1.कार्यालय सहायक / कलर्क पद के लिये:-
शैक्षणिक योग्यता –
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्था से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण (Educational Qualification : Graduation)
बुनियादी वर्ड प्रोसेसिंग कौशल और कम्प्युटर संचालित करने की क्षमता और डेटा फीड करने का कौशल होना चाहिये (Basic word processing skills and the ability to operate computer and skills to feed data).
पेपर की उचित सेटिंग के साथ अच्छी टायपिंग गति की दक्षता होनी आवश्यक है (Good typing speed with proper setting of petition). किसी विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (DCA). प्रमाण पत्र के साथ एम.एस.वर्ड तथा इंटरनेट का न्यूनतम ज्ञान।
श्रुतिलेख लेने और न्यायालयों में प्रस्तुति के लिये फाइलें तैयार करने की क्षमता होनी चाहिये। (Ability to take dictation and prepare files for presentation in the courts). छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन परीक्षा बोर्ड या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा हिन्दी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
फाइल रखरखाव और प्रसंस्करण का ज्ञान होना चाहिये। (File maintenance and processing knowledge).
2.रिसेप्शनिस्ट – सह – डेटा एंट्री ऑपरेटर (टायपिस्ट) पद के लिये:-
शैक्षणिक योग्यता –
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्था से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण । (Educational Qualification : Graduation).
उत्कृष्ट मौखिक और लिखित संचार कौशल की दक्षता होना चाहिये। (Excellent verbal and written communication skills). 3 4 शब्द एवं डेटा प्रसंस्करण क्षमताएं होनी चाहिये । (Word and data processing abilities). दूरसंचार प्रणालियों (टेलीफोन, फैक्स, मशीनें, स्वीचबोर्ड आदि) पर काम करने की क्षमता होनी चाहिये । (The ability to work tele-communication systems (telephones, fax, machines, switch boards etc.).
कम्प्यूटर में अच्छी टायपिंग स्पीड की दक्षता होनी आवश्यक है। (Proficiency with good typing speed). किसी विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (DCA), प्रमाण पत्र के साथ एम०एस० वर्ड तथा इंटरनेट का न्यूनतम ज्ञान।
3.कार्यालय भृत्य (मुंशी / अटेन्डेंट) पद के लिये:-
शैक्षणिक योग्यता –
किसी मान्यता बोर्ड से कक्षा पांचवी परीक्षा उत्तीर्ण हो। (Educational Qualification : Pass 5th Standard). (5th (पांचवीं कक्षा), 12th (बारहवीं कक्षा) से अधिक योग्यातधारी अभ्यार्थियों के आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।
आयु सीमा:–
उम्मीदवार दिनांक 01.01.2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो, परन्तु 35 वर्ष से अधिक न हो। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छूट की अवधि कैलेण्डर वर्ष 2023 की समाप्ति तक के लिये प्रदान की गई है।
किसी भी परिस्थिति में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी। छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर अन्य राज्य के आवेदकों के लिये अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होगी।
आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जा सकेंगे। पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 29.08.2023 की संध्या 05:00 बजे तक बंद लिफाफे में स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम मोटे अक्षरों में उल्लेखित हो, को कार्यालय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला न्यायालय परिसर, राजनांदगांव (छ.ग.), में रखे ड्रॉप बॉक्स पर न्यायिक कार्य दिवस पर डाले जा सकेंगे। पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। दिनांक 29.08.2023 की संध्या 05:00 बजे के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।

