➡️आज दिनांक 02.05.2022 के पूर्वान्ह में जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर (छ.ग.) का पदभार ग्रहण किया गया।
➡️जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में जवानों के द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई, सलामी पश्चात् पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यालय के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया एवं उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
➡️इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश देवांगन एवं अन्य कार्यालयीन अधि./कर्मचारी उपस्थित थे।
——00——

