13/02/2025 को जय अम्बे स्टील फैक्ट्री सरोरा का उग्र घेराव धरना-प्रदर्शन किया जायेगा
पार्षद बेदराम साहू ने बताया की सरोरा स्थित जय अम्बे स्टील फैक्ट्री प्रबंधन के लापरवाही से दिनांक 01/10/2024 को बिना सुरक्षा उपकरण व अन्य कार्य कराने के दौरान मजदूर भाई राजा पाण्डेय का दोनो के तीन उंगलिया कट गया जिसका ईलाज चल रहा उक्त मजदूर का न पीएफ है न ही ई एस आई है न ही कम्पनी प्रबंधक के द्वारा किसी प्रकार की अर्थिक सहयोग प्रदान नही किए जाने से परेशान हो दिनांक 21/ 01/ 2025 को राजा पाण्डेय पिता रामू पाण्डेय उम्र 37 वर्ष सरोरा निवासी ने आवेदन दिया है जिसमें आपकी फैक्ट्री में घटना होने के पश्चात उसे किसी प्रकार की मुआवजा नहीं दिया गया एवं कार्य से निकाल दिया गया है बताया गया की उनके द्वारा अनेकों बार आपके प्रबंधन के पदाधिकारी से विनय अनुरोध किया गया लेकिन न हीं उसे कार्य में रखा गया और न हीं उसे किसी प्रकार की मुआवजा दिया गया है जिसकी शिकायत उनके द्वारा थाना उरला में भी दर्ज किया गए हैं जिस पर दिनांक 01/02 /2025 शनिवार को नितिन गर्ग जो कि शायद आप संचालक हो आपसे उरला थाना में मुलाकात हुआ था जहां पर राजा पाण्डेय मजदूर भाई को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने का मेरे द्वारा मांग रखा गया था एवं आपके द्वारा सहर्ष उसे नियमानुसार मुआवजा देने की बात मानी गई थी 04 तारीख दिन मंगलवार को मुआवजा दी जाने की बात आपके द्वारा किया गया था लेकिन आज दिनांक तक कुछ भी नही दिया
गया न ही किसी प्रकार की बाते हो पाया है और आपके एच. आर. भारती के द्वारा राजा पाण्डेय को कंपनी में बुलाकर दबाव बनाने धमकाया जा रहा की 10- 5000 लेकर मामला
खत्म करो उरला थाना मे किये शिकायत को वापस ले लो मेरा सेठ लोग करोड पति है दो तीन कारखाने है किसी भी को दो चार पैसे दे कर उठवाकर कुछ भी कर सकते है बोला गया है जिसकी मौखिक सूचना मुझे राजा पाण्डेय द्वारा दिया गया है यह एक प्रकार का आपराधिक बेहद ही अमानविय असंवेदनशीलता का परिचय आपके एवं आपके पदाधिकारी द्वारा दिया जा रहा है इसके लिए राजा पाण्डेय का कार्य के दौरान एक हाथ की

दो उंगली एवं एक हाथ की एक उंगली दो फैक्चर हुआ था और एक उंगली आधा से ज्यादा कट चुका है जो अभी तक पूर्ण रुप से ठीक नहीं हो पाया है जिसके क्षतिपूर्ति आपके द्वारा मजदूर राजा पाण्डेय को मुआवजा के तौर पर 10 लाख रुपए क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने की मांग करते हैं मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में दिनांक 13.2.2025 दिन बुधवार को आपके फैक्ट्री कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें होने वाली समस्त प्रकार की जान माल की हानि क्षति के लिए आप स्वयं कंपनी प्रबंधन जिम्मेदार रहेंगे । // धन्यवाद // भवदीय :- वेदराम साहू पार्षद वार्ड क्र 05 उरला /अध्यक्ष छत्तीसगढ महतारी अधिकार मंच

