छत्तीसगढ़ शासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा छ.ग. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण, रायपुर में अध्यक्ष के 01 एवं सदस्य के 01 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 10 फ़रवरी 2023 तक पंजीकृत डाक / स्पीडपोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- अध्यक्ष
- सदस्य
पदों की संख्या – 02 पद
विभाग का नाम – छत्तीसगढ़ शासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 18-01-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10-03-2023
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
“अध्यक्ष एवं सदस्य हेतु ऐसे व्यक्तियों, सुसंगत क्षेत्रों से तकनीकी विशेषज्ञों में से की जायेगी जिनके पास शहरी विकास, आवासन, भू-संपदा विकास, अवसंरचना, अर्थव्यवस्था, योजना, विधि, वाणिज्य, लेखाकर्म, उद्योग, प्रबंधन, समाज सेवा, लोक कार्यों और प्रशासन में अध्यक्ष की दशा में कम से कम 20 वर्ष और सदस्य की दशा में कम से कम 15 वर्ष का पर्याप्त ज्ञान और वृत्तिक अनुभव हो। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन-पत्र पंजीकृत डाक/ स्पीडपोस्ट से अथवा व्यक्तिगत् रूप से उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर, छ.ग. को प्रस्तुत किया जा सकता है। उक्त अंतिम तारीख 10.02. 2023 के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

