छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा भृत्य के 91 में पदों भर्ती | Chhattisgarh Public Service Commission Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) द्वारा नृत्य ( सामान्य प्रशासन विभाग एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) परीक्षा-2022 के पद पर सीधी भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी किया गया है, सामान्य प्रशासन विभाग एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा- 2022 के रिक्त क्रमशः 80 एवं 11 पदों (कुल 91 पदों) हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।
पदों के नाम – भृत्य (सामान्य प्रशासन विभाग एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग)
पदों की संख्या – कुल 91 पद
विभाग का नाम – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 03-08-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 25-09-2022
उक्त परीक्षा हेतु आयोग द्वारा प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि के 10 दिवस पूर्व जारी किया जावेगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को पृथक से प्रवेश पत्र व्यक्तिशः नहीं भेजा जायेगा।

