संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत पर्यवेक्षक (खुली सीधी भर्ती) एवं पर्यवेक्षक (परिसीमित सीधी भर्ती) परीक्षा 2023 हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 12.08.2023 तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं।
- पदनाम – पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर)
- श्रेणी – तृतीय श्रेणी कार्यपालिक (अराजपत्रित)
- वेतनमान – 5200-20200 ग्रेड वेतन 2400/- (मैट्रिक्स वेतन लेवल 06)
पदों की संख्या – कुल 440 पद
विभाग का नाम – कार्यालय छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर

महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- परीक्षा की तिथि – 27.08.2023 (रविवार)
- पर्यवेक्षक (खुली सीधी भर्ती) – पूर्वान्ह 10:00 से 12:15 बजे तक
- पर्यवेक्षक (परिसीमित सीधी भर्ती) – अपरान्ह 2:00 से 4:15 बजे तक
- व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि – 21.08.2023 (सोमवार)
10+2 पद्धति से बारहवी कक्षा उत्तीर्ण अथवा हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण।
निर्धारित शैक्षणिक अर्हता आवेदन पत्र भरने की अंतिम दिनांक को अवश्य होना चाहिये अर्थात यदि कोई आवेदिका इस वर्ष की हायर सेकेण्डरी / बारहवीं की परीक्षा में सम्मिलित हुई है और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि तक उसके पास हायर सेकेण्डरी / (10+2) बारहवी परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है तो वह चयन हेतु आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में बैठने के लिये पात्र नहीं होगीं।

