” छत्तीसगढ़ महतारी अधिकार मंच ” निकालेगी- रायपुर ग्रामीण विधानसभा में “वादा निभाओ यात्रा” ; विधायक सत्यनारायण शर्मा होंगे निशाने पर…
“छत्तीसगढ़ महतारी अधिकार मंच” के संरक्षक और बीरगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डा. ओमप्रकाश देवांगन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2018 में चुनाव जीतने लोकलुभावन फर्जी वादे कर जनता को बडा धोखा दिया है , शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, प्रापर्टी टैक्स आधा करने , बेरोजगार युवा, युवतियों को नौकरी लगाने उन्हें हर महीने 2500 रूपये बेरोजगारी भत्ता देने, निराश्रितों, विधवा और बुजुर्गों को 1500 रूपये हर महीने पेंशन देने, प्लेसमेंट कर्मचारियों को रेगुलर करने का लालच देने, शासकीय भूमी पर निवासरत सभी कब्जाधारियों को निःशुल्क पटटा देने, सहारा इंडिया और चिटफंड का जमा पैसा वापस देने “हाथ में गंगाजल” लेकर लिखित में 36 वादे किये थे, लेकिन सरकार बनने के बाद 4 साल में केवल दो – तीन वादे वो भी आधा -अधुरा निभाकर बाकी के लिए जनता को गुमराह किया जा रहा है, तरह तरह के रोज रोज, नये बहाने बनाये जा रहे हैं,, विधायक सत्यनारायण शर्मा खुद अपना वादा नहीं निभा पा रहे हैं और उल्टा आमजनता को दोष दे रहे हैं !!
हमारे क्षेत्रीय विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जो कि शराबबंदी समिति के अध्यक्ष भी है,, उनका कहना है कि यहां की जनता नही चाहती कि यहां शराब-बंदी हो , उनके इस बयान पर लोगो में विशेषकर महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है, भाजपा के शासन में इसी विधायक सत्यनारायण शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा ने अपने पिता के निर्देश पर खुद “शराबबंदी” की मांग को लेकर “साइकिल यात्रा” निकाले थे .
अब जब उनकी अपनी कांग्रेस की सरकार बन गई है तो सठियाये विधायक शराबबंदी लागू करने के बजाय जनता को ही दोषी ठहराने लग गए हैं, यही विधायक सरकार बनने के बाद से लगातार यह कहते रहे कि एकदम से नहीं, बल्कि धीरे धीरे करके पूर्ण शराब-बंदी करेगें … लेकिन अब जब फिर चुनाव आने वाला है तब रोज रोज बयान बदल रहे हैं, शराब बिक्री से मिल रहे अथाह पैसे के नशे में यह कहने में भी शर्मा जी को शर्म नही आ रही है कि ”अब जनता शराबबंदी नहीं चाहती”….
“छत्तीसगढ़ महतारी अधिकार मंच” के संरक्षक और बीरगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डा. ओमप्रकाश देवांगन ने कहा कि बीरगांव नगर निगम के पार्षद श्री बेदराम साहू के नेतृत्व में धोखेबाज़ विधायक के क्षेत्र रायपुर ग्रामीण विधानसभा में 1 नवम्बर से “वादा निभाओ – छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान यात्रा” निकाला जाएगा , जो कि हर एक गांव, हर एक वार्ड में घर घर जाकर लोगों को, युवाओं को, महिलाओं को विधायक द्वारा ठगे जाने की बात बताया जायेगा, साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा, यह यात्रा दो महीने तक “नवम्बर और दिसम्बर अंत तक चलेगा,, तत्पश्चात आमजनता द्वारा किये गये हस्ताक्षर युक्त आवेदन को राज्यपाल महोदया को सौंपकर माननीय हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल किया जायेगा !!