छत्तीसगढ़ कार्यालय जिला पंचायत भर्ती | District Panchayat Recruitment 2022: कार्यालय जिला पंचायत बीजापुर, छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 नियम 15 (12) के तहत् जिला खनिज संस्थान न्यास जिला बीजापुर हेतु पद संरचना में स्वीकृत संविदा भर्ती के अधोवर्णित पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 08 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – लेखापाल (Accountant)
पदों की संख्या – 01 पद
वेतन – वेतनमान रूपये 5200-202000+ ग्रेड पे रूपये 2400/ के अनुसार मासिक संविदा वेतन
विभाग का नाम – कार्यालय जिला पंचायत बीजापुर, छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 09-06-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 08-07-2022 शैक्षिक योग्यता:–
न्यूनतम 55 प्रतिशत अंको के साथ बैचलर ऑफ कॉमर्स की परीक्षा उतीर्ण (अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति हेतु 50 प्रतिशत)
किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एण्ट्री ऑफरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाणपत्र तथा कम्प्यूटर में हिन्दी टाईप लेखन में 5,000 की (key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति।
किसी शासकीय विभाग/ शासकीय संस्थान / अन्य संस्थान से लेखा संबंधी कार्य में कम से कम से 01 वर्ष का अनुभव।
अनुभव:–
05 वर्ष का लेखा कार्य का अनुभव एवं लेखा परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य। आयु सीमा:–
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों एवं छ.ग. शासन, खनिज साधन विभाग के द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुसार होगी। सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के मामले में संविदा नियुक्ति अधिकतम 10 वर्ष की अवधि के लिए या 70 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो के लिए दी जा सकेगी।
चयन की प्रक्रिया:–
राज्य शासन के विभिन्न विभागों से प्रतिनियुक्ति से लिया जायेगा। उपलब्ध नहीं होने पर सेवानिवृत्त लेखापाल एवं सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड-एक (लेखापाल परीक्षा उत्तीर्ण) को संविदा से लिया जा सकेगा। आवेदन पत्र कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बीजापुर (छ.ग) पिन-484444 में दिनांक 08/07/2022 सायं 5:30 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम स्वीकार किये जायेगें। व्यक्तिगत रूप से या विलंब से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।

