चौबीसों घंटे गश्ती व सुरक्षा की मांग
गुढ़ियारी में लगातार घट रहे अपराधिक जघन्य घटनाओं (गतिविधियों) के रोकथाम, चौक-चौक, मुहल्ले-मुहल्ले,गली- गली में खुलेआम बिक रही सूखे व गीले नशे के उत्पाद के रोकथाम, जुआ – सट्टा खिला रहे लोगों के धरपकड़ के साथ ही स्थानीय नागरिकों को उनके मूलभूत अधिकारों जिसमें प्राथमिकता रूपी बेहतर सुरक्षा प्राप्त हो सके आदि अन्य कानूनी सुविधा को लेकर गुढ़ियारी थाना प्रभारी श्रीमान अलेकजेंडर किरो जी को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्त्ता मनीषा शर्मा जी व विशेष विद्रोही बघेल के सयुंक्त नेतृत्व में मोहल्ला सभा आयोजित कर आमंत्रित किया गया । जहाँ स्थानीय नागरिकों ने अपनी मांग रखी जिसे तत्काल निवारण हेतु थाना प्रभारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित किया। थाना प्रभारी ने अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल फोन लगाकर मुझे सूचित करें अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ सकूं और अपराध समाप्ति के प्रयास करने की बात कही। साथ ही होली की बधाई देते हुए होली से संबंधित बनाए गए कानूनी नियमों से आमजन को अवगत कराया।
https://youtu.be/0ptXpEptzNw

