छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संग महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका श्रीमती चित्रलेखा साहू ने खल्लारी विधानसभा से की कांग्रेस की टिकिट के लिए आवेदन
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा करने वाली श्रीमती चित्रलेखा साहू ने खल्लारी विधान सभा से कांग्रेस से टिकट हेतु अपना आवेदन श्री करण दीवान जी ब्लाक अध्यक्ष के पास जमा किया है।
श्रीमती चित्रलेखा साहू लगभग 30 बर्षो से कांग्रेस की सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जुड़ी हैं। एवं क्षेत्र में लगातार महिला उत्थान एवं क्षेत्र में रहने वाले पिछड़े वर्ग के लोगों की सेवा में सक्रिय है । श्रीमती साहू लगातार 2 बार रायपुर शहर जिला साहू समाज की 6 वर्षों तक निर्वाचित उपाध्यक्ष रही है । आप ग्राम धनोरा जिला महासमुंद की रहने वाली है। श्रीमती चित्रलेखा साहू के पति डॉ.नारायण साहू महात्मा गांधी उद्यानिकी एवम वानिकी विश्वविद्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक है । जो ग्राम धनोरा के श्री खेमराज साहू के मंझले भाई एवं श्री ठाकुर राम साहू के बड़े भाई है।।श्रीमती साहू मूलतः किसान परिवार से है ।वे ग्राम धनोरा पोस्ट घोंच के श्री सोनाऊ साहू एवम उखा साहू की बहू हैं । श्रीमती साहू के मायका रामसागर रायपुर है श्रीमती साहू वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह संयोजिका है ।

