चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर विभिन्न पदों पर भर्ती | संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, अलिपिकीय पैरामेडिकल एवं नर्सिंग (संचालनालय स्वास्थ्य सेवाये) तृतीय श्रेणी सेवा भर्ती नियम 2013 (संशोधित नियम 11 जून 2020) में दिये गये प्रावधानों एवं अर्हता अनुसार ड्रेसर वर्ग-एक एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 30 जून 2022 तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष)
ड्रेसर ग्रेड-1
पदों की संख्या – कुल 35 पद
विभाग का नाम – कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर, छ.ग
महत्वपूर्ण तिथियाँ – आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 15-06-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30-06-2022 शैक्षिक योग्यता –
10+2 पद्धति में विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वी उत्तीर्ण होना चाहिये।
आर्थोपेडिक कम ड्रेसर का पैरामेडिकल प्रशिक्षण उत्तीर्ण होना चाहिये और छ.ग. पैरामेडिकल मेडिकल कौंसिल से ड्रेसर के रूप में जीवित पंजीयन होना चाहिये।
छ.ग. शा. साम प्रशा विभाग के परिपत्र कमांक/एक 20-4/2014/आपू 1-3 नया रायपुर दिनांक 27.09.14 के अनुसार केवल OLHH दिव्यागता. आरक्षण के लिये पात्र होंगे।
आयु सीमा – आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2022 को न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिये। इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट संबंधी जारी आदेश / निर्देश, नियम, आदेशानुसार छूट मान्य होगी। इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 15.06.2022 से दिनांक 30.06.2022 तक (समय सायं 5.00 बजे) तक ऑनलाईन आवेदन एन.आई.सी. की वेबसाईट www.cghealth.nic.in में से आवेदन कर सकते हैं ।

