केंद्रीय विद्यालय दुर्ग (छ.ग.) द्वारा केंद्रीय विद्यालय दुर्ग के लिए सत्र 2022-23 में विशेष शिक्षक (प्राथमिक और उच्च प्राथमिक) की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 17 नवम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – स्पेशल एजुकेटर
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – केंद्रीय विद्यालय दुर्ग (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 07-11-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 17-11-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. (विशेष शिक्षा) में अथवा बी.एड (सामान्य) के साथ 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) में होना चाहिए।
पंजीयन केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में प्रातः 8:30 से 11:30 बजे तक किया जायेगा
हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा में अध्यापन की दक्षता होनी चाहिए।
साक्षात्कार के समय शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण पत्रो के साथ एक सेट छायाप्रति एवं फोटो व फोटो पहचान पत्र की मूल व छायाप्रति अवश्य लाएँ ।
साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा एवं दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।
नियुक्ति एवं सेवा विद्यालय की आवश्यकतानुसार होगी। साक्षात्कार को अंतिम चयन ना समझा जाए।

