कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक, जलग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केन्द्र, जिला – बालोद (छ.ग.) द्वारा परिपालन में WDC-PMKSY 2.0 योजना के सफल संचालन हेतु निम्नांकित संविदा पदों के सम्मुख दर्शाये गये वांछित आर्हतानुसार संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है, जिसके अनुसार दिनांक 12/09/2023 तक कार्यालयीन समय सायं 5:30 बजे तक पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- WDT सदस्य
- लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर
पदों की संख्या – कुल 02 पद
विभाग का नाम – कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक, जलग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केन्द्र, जिला – बालोद (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 28-08-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 12-09-2023
1.WDT सदस्य पद के लिए:–
वेतन – 31450 एकमुश्त
शैक्षिक योग्यता – बी. टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) / बी. ई. सिविल / दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री अथवा डिप्लोमा रूरल टेक्नालॉजी एण्ड मैनेजमेंट विषय में।
वांछनीय – मृदा एवं जल संरक्षण / वानिकी / शुष्कभूमि कृषि / उद्यानिकी / जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता।
2.लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए:–
वेतन – 18420 एकमुश्त
शैक्षिक योग्यता – मान्य संस्थाओं से कम्प्यूटर में डिप्लोमा अथवा डिग्री। सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक एफ-9-4/2005/1/3, दिनांक 07 जून 2007 में उल्लेखित संस्थाओं द्वारा जारी प्रमाण को ही मान्य किया जायेगा ।
वांछनीय – किसी भी संस्थान से टेली में न्यूनतम 06 माह क डिप्लोमा। किसी भी चार्टड एकाउंटेंट (C.A.) से आर्टिकलशीप का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु दिनांक 01.01.2023 की स्थिति में न्यूनतम 18 एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिये। अ. जा., अ.ज.जा, पिछड़ा वर्ग एवं महिला उम्मीदवार को राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किये गये आदेशों के अनुरूप आयु में छूट की पात्रता होगी।आवेदन बंद लिफाफे में कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC जिला – बालोद में पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से दिनांक 12/09/2023 तक कार्यालयीन समय सायं 5:30 बजे तक स्वीकार किए जायेगें। समय-सीमा पश्चात् एवं कोरियर या व्यक्तिगत रूप से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।यदि आपने अभी तक हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो उसे अवश्य ज्वाइन करें ऊपर व्हाट्सएप ग्रुप पर क्लिक करें और सभी प्रकार के जॉब वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें।

