कुटुम्ब न्यायालय रायपुर भर्ती | प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, रायपुर के अंतर्गत आकस्मिकता स्थापना में जिलाध्यक्ष दर पर वेतन प्राप्त करने वाले फर्राश, माली, वाटरमेन, चौकीदार एवं स्वीपर के निम्नांकित रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25.06.2022 के कार्यालयीन कार्य दिवस में 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है। पदों के नाम –
फर्राश
माली
वाटरमेन
चौकीदार
स्वीपर
पदों की संख्या – कुल 14 पद
विभाग का नाम – कार्यालय प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, रायपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 16-06-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 25-06-2022 शैक्षिक योग्यता:–
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वी की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है एवं सेवा कार्य करने हेतु तत्पर तथा आवेदित पद से संबंधित कार्य के अनुभव का प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो) संलग्न करें, साथ ही यदि किसी अन्य कार्य में विशेषज्ञता रखते हों जैसे ड्रायवर, कुक, इलेक्ट्रिशियन बढ़ई एवं प्लम्बर तो उन्हें प्राथमिकता दी जावेगी। आयु सीमा:–
दिनांक 01.01.2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो परन्तु 40 वर्ष की आयु से अधिक नहीं होना चाहिये।
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ प्राप्त प्रवेश पत्र में स्वयं का स्वहस्ताक्षरित नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो चस्पा कर निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर पहचान पत्र (यथा ड्राईविंग लायसेंस / वोटर आई.डी. / आधार कार्ड / पैन कार्ड ) एवं शैक्षणिक योग्यता व विशेष योग्यता संबंधी दस्तावेज की मूल प्रति के साथ साक्षात्कार हेतु उपस्थित रहना होगा । उन्हें किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।