कुटुम्ब न्यायालय में विभिन्न पदों की भर्ती | कार्यालय न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय (छ.ग.) द्वारा कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर-चांपा (छ.ग.) की स्थापना में स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड-03 (टायपिस्ट,सेल अमीन,आदेशिका लेखक) वाहन चालक, भृत्य एवं आकस्मिकता निधि मद के कर्मचारी (वाटरमेन, स्वीपर, चौकीदार) के निम्न रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि दिनांक 25.08.2022 संध्या 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
हिन्दी स्टेनोग्राफर
टायपिस्ट / सेल अमीन, आदेशिका लेखक 04 (सहायक ग्रेड-3 संवर्ग)
वाहन चालक
भृत्य
वाटरमेन, स्वीपर, चौकीदार
पदों की संख्या – कुल 11 पद
विभाग का नाम – कार्यालय न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 26-07-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 25-08-2022 आयु सीमा:–
प्रत्येक ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनकी आयु दिनांक 01.01.2022 को 18 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, परंतु छत्तीसगढ़ के स्थानीय / मूल निवासी अभ्यर्थी के लिये उच्चतर आयु सीमा 40 वर्ष होगी। आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न निर्धारित प्रारूप में ए 4 साईज के पेपर में पूर्णतया कम्प्यूटर प्रिंट या टंकित किए हुए ही प्रस्तुत किए जा सकेंगे । पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 25.08.2022 को शाम 5:00 बजे तक बंद लिफाफा में जिसके ऊपर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम लिखा हो, स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से या कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए जा सकेंगे ।

