कार्यालय प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जांजगीर, जिला- जांजगीर चांपा द्वारा विषयांतर्गत जांजगीर चांपा जिला के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों / विषयों के प्रशिक्षण कार्य हेतु मेहमान प्रवक्ता नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 10/10/2022 समय – शाम 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत / स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- मैकेनिक डीजल
- वेल्डर
- कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा)
- टर्नर
- इंग्लिश लँग्वेज एवं कम्युनिकेशन स्किल
पदों की संख्या – कुल 05 पद
विभाग का नाम – कार्यालय प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जांजगीर, जिला- जांजगीर चांपा (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 22-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 10-10-2022
PDF FILE :-
आयु सीमा:–
आवेदन की अंतिम तिथि को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए।
वेतन:–
मेहमान प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रति घंटा रू.125/- (रूपये एक सौ पच्चीस) मात्र की दर से प्रति कार्य दिवस अधिकतम 5 घंटे के मानदेय का प्रावधान है प्रति माह अधिकतम रु.13,000/ (रूपये तेरह हजार) रूपये मानदेय होगा। जो कि समय-समय पर शासन द्वारा जारी दर के अनुसार परिवर्तनीय होगा।
आवदेन दिनांक 10/10/2022. समय- शाम 5 बजे तक अथवा इसके पूर्व स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत / स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन पत्र प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर (कुलीपोटा) जिला – जांजगीर चांपा (छ.ग.) पिन कोड 495671 में जमा किये जा सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किये जायेंगे। लिफाफे के उपर आवेदित संस्था एवं व्यवसाय का नाम का उल्लेख करना आवश्यक है।

