कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC जिला-बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा WDC-PMKSY 2.0 जलग्रहण परियोजनांतर्गत WDT (संविदा) के रिक्त पदों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 26 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
- WDT सदस्य (यांत्रिकी)
- WDT सदस्य (आजीविका)
- WDT सदस्य (समूह विकास)
- लेखापाल सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर
पदों की संख्या – 21 पद
विभाग का नाम – कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC जिला-बिलासपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 09-12-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 26-12-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
1.WDT सदस्य (यांत्रिकी) – बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) /बी.ई. सिविल / दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री अथवा डिप्लोमा रूरल टेक्नालॉजी एण्ड मैनेजमेंट विषय में।
वांछनीय – मृदा एवं जल संरक्षण | वानिकी / शुष्क भूमि कृषि / उद्यानिकी / जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता।
कम्प्यूटर ज्ञान आवश्यक।
2.WDT सदस्य (आजीविका) – बी.एस.सी. (कृषि / वानिकी / उद्यानिकी /मत्स्य)/ BV&AHSC
वांछनीय – मृदा एवं जल संरक्षण / वानिकी / शुष्कभूमि कृषि / उद्यानिकी / जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता।
कम्प्यूटर ज्ञान आवश्यक।
3.WDT सदस्य (समूह विकास) – एम.बी.ए.अथवा प्रबंधन में समतुल्य स्नातकोत्तर डिप्लोमा / ग्रामीण प्रबंधन / विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा / सामाजिक कार्य (MSW)/समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर
वांछनीय – मृदा एवं जल संरक्षण / वानिकी / शुष्कभूमि कृषि / उद्यानिकी / जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता
कम्प्यूटर ज्ञान आवश्यक।
4.लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर – मान्य संस्थाओं से कम्प्यूटर में डिप्लोमा अथवा डिग्री। सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक एफ-9-4/2005/1/3, दिनांक 07 जून 2007 में उल्लेखित संस्थाओं द्वारा जारी प्रमाण को ही मान्य किया जावेगा।
वांछनीय – किसी भी संस्थान से टेली में न्यूनतम 06 माह का डिप्लोमा
किसी भी चार्टर्ड एकाउंटेंट (C.A.) से आर्टिकलशीप का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26.12.2022 कार्यालयीन समय तक है। आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट साईज के फोटो शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, अनुभव, जाति, निवास संबंधी प्रमाण-पत्र स्वप्रमाणित प्रतियाँ संलग्न करें।
अभ्यर्थी छ.ग. का मूल निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिये सक्षम प्राधिकारी का प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। आवेदन पत्र कार्यालय में सीधे स्वीकार नही किये जायेंगे। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार होंगे।
A-4 साईज में टाईप किये गये आवेदन पत्र कार्यालय उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक WCDC बिलासपुर पिन कोड-495001 के नाम से प्रस्तुत करें, आवेदन का प्रारूप संलग्न है।

