छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में “आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी के पद की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 26.06.2023 की संध्या 05.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों के नाम –
- सफाई कर्मचारी
- पम्प अटेन्डेन्ट
- पेन्ट्री स्टाफ
- प्लम्बर, ड्राईवर
- कुक
- माली
- चौकीदार
- इलेक्ट्रिशियन
कुल पद – 54
विभाग – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर
तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 26-05-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 26-06-2023

शैक्षिक योग्यता:–
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / स्कूल से कक्षा 8वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य । 8वीं से अधिक योग्यता धारी अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।
आयु सीमा:–
दिनांक 01.01.2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो परन्तु 30 वर्ष की आयु पूर्ण न की हो। (केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी हेतु आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष होगी)

शुल्क:–
सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को शपथ पत्र निर्धारित प्रारूप में 5/-, 10/- 20/- अथवा 50/- रूपये के स्टाम्प पर जो भी सुविधानुसार उपलब्ध हो, नोटरी से सत्यापित कराकर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
प्रारूप अनुसार टंकित एवं पूर्णतः भरे हुए हस्ताक्षरित आवेदन पत्र शैक्षणिक तथा जन्मतिथि के प्रमाण से संबंधित स्वप्रमाणित दस्तावेज (यथा- जन्म / आयु प्रमाण पत्र, कक्षा- 8 वीं प्रमाण पत्र), जाति, निवास एवं अनुभव प्रमाण पत्र सहित बंद लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद “आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,” लिखा हो तथा लिफाफे के बांई ओर विज्ञापन कमांक 03/2023 तथा दिनांक का स्पष्ट रूप से उल्लेख हो,

“रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बोदरी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), पिन – 495220” की ओर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट/हमदस्त के माध्यम से आवेदन पत्र, अंतिम तिथि 26.06.2023 की संध्या 05.00 बजे तक इस कार्यालय को प्राप्त हो जाना चाहिए। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा इस संबंध में कोई पत्राचार भी स्वीकार्य नहीं होगा। अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

