इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म आमंत्रित किए. कंपनी के रिफाइनरीज डिविजन में टेक्नीशियन और ट्रेड अपरेंटिंस के पदों पर भर्ती के ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस अक्टूबर में ही शुरू कर दी गई थी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
एग्जाम के एडमिट कार्ड 16 नवंबर से 20 नवंबर 2021 के बीच जारी होंगे.
लिखित परीक्षा 21 नवंबर 2021 को होगी.
4 दिसंबर 2021 तक रिजल्टा जारी किया जा सकता है.
नोटिस के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफाई करने की डेट 13 दिसंबर से 20 दिसंबर 2021 के बीच रहेगी.
उम्र सीमा
IOCL के 2495 पदों पर अप्लाई करने की उम्र सीमा 18 से 24 साल रखी गई है.
ऑफिशियल वेबसाइट पर करें आवेदन (IOCL Official Website)
IOCL के इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 नवंबर 2021 रखी गई है. अभ्यर्थी इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

