मूलचंद साहू ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने बताया की विभिन्न मांगों को लेकर आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेशभर के किसान एकजुट होकर इन मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे पूर्व घोषित परीयोजना एवं अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाए ,धान खरीदी प्रति एकड़ 20 क्विंटल करें चुनावी घोषणा पत्र में घोषित पूर्व सरकार के 2 वर्ष का बोनस देने का वादा पूरा करें ,सभी अस्थाई कृषि पंपों की लाइन स्थाई किया जाए, तेलंगाना राज्य के तर्ज पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में बिजली की नीति लागू की जाए, राज्य शासन द्वारा किसानों के नाम पर कंपनियों को दी जाने वाली अनुदान सीधे किसानों के खाते में दिया जाए, प्रदेश में होनहार फसलो की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की जाए, ,पटवारी कृषि विस्तार अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी समय पर उपस्थित रहे , राज्यों से संबंधित विषयों पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने एवं तत्काल निराकरण हो प्रदेश में बंदोबस्त की त्रुटि प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर सुधारी जाए, प्रदेश में गांव-गांव में युवा वर्ग में नशे की लत बढ़ती जा रही है जिससे घरेलू हिंसा में वृद्धि हुई है अतः सरकार प्रदेश में शराबबंदी का अपना वादा पूर्ण करें, ग्रामों में गौठान बने हैं किंतु गोवंश उनमें नहीं रखे जा रहे हैं गौठानो में रखने की व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों का अपनी फसलों को बचाना कठिन हो रहा है अतः गौठानों में गोवंश को रखने व बंदर जंगली सूअर से फसल रक्षा हेतु उचित प्रबंधन की योजना करें, किसानों के लिए भविष्य निधि किसान पेंशन योजना बनाई जाए ताकि 60 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात किसानों को भी पेंशन मिल सके ,सरकारी शाखा समितियों में किसानों की सहभागिता बढ़ाने समितियों में चुनाव कराया जाए ,कबीरधाम एवं मुंगेली जिले में नवीन शक्कर कारखाने खोले जाएं , भूमि अधिग्रहण में किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए, जितने रब्बे में गन्ने के लिए सरकार प्रोत्साहन राशि दे रही है उतना ही रख दे के राजीव गांधी किसान न्याय योजना के पैसे में प्रोत्साहन राशि को घटाया जाए, नगरनार की तरह प्रदेश में उद्योग के नाम पर ली गई ऐसे ही कृषि भूमि जिसे 5 वर्ष से अधिक समय हो गया है एवं उनमें उद्योग नहीं लगे हैं वैसे कृषि भूमि किसानों को वापस दिलाई जाए
मूलचंद साहू ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश