नाश्ते में इडली का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा लेकिन क्या कभी इटली चाट को टेस्ट किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको टेस्टी इडली चाट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसका स्वाद बड़ों के साथ बच्चों को भी काफी पसंद आएगा.
साउथ इंडियन फूड इडली से बनने वाली चाट को काफी पसंद किया जाता है. इडली चाट टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होती है. अक्सर ब्रेकफास्ट में इडली को खाया जाता है, ये टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है. आप अगर साउथ इंडियन फूड के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राई करने की चाहत रखते हैं तो इस बार ब्रेकफास्ट में इडली के बजाय इडली की चाट को ट्राई कर सकते हैं. इडली चाट का स्वाद बच्चों को काफी पसंद आता है, इतना ही नहीं बड़े भी इस फूड डिश को काफी चाव ले लेकर खाते हैं. इडली चाट डाइजेशन के लिहाज से भी काफी हल्की होती है.
सुबह का वक्त सभी के लिए काफी बिजी होता है. ऐसे में अलग-अलग वैराइटीज का नाश्ता हर बार बनाना मुश्किल होता है. आप भी अगर ऐसी परेशानी का सामना करते हैं तो इस बार टेस्टी इडली चाट को बना सकते हैं. ये काफी कम वक्त में तैयार होने वाली रेसिपी है.

